Blog

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए खगड़िया के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं

खगड़िया जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए खगड़िया के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं:-

खगड़िया जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे- मुख्यमंत्री
खगड़िया/तीसरे चरण की प्रगति यात्रा को लेकर खगड़िया आए बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखूंट ,अलौली एवं खगड़िया पहुंचे , जहां उन्होंने महेशखूंट में पशु आहार कारखाना का उद्घाटन अलौली गढ़ घाट बागमती नदी पर पुल निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण एवं खगड़िया नगर सुरक्षा तटबंध बायपास रोड निर्माण का शीला आधार एवं निरीक्षण करने सहित लगभग 4.3 सौ करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के पश्चात खगड़िया वासियों को अआश्वस्त करते हुए कहा कि अलौली प्रखंड में गढ़घाट रामपुर अलौली में बागमती नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।नगर परिषद, खगड़िया अर्न्तगत नगर सुरक्षा बांध पर सड़क एवं एंटी फ्लड सूल्ईस गेट का निर्माण किया जायेगा। इससे बाढ़ के दौरान शहर का बचाव होगा एवं लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
अन्य महत्वपूर्ण में उन्होंने कहा कि खगड़िया जिला अन्तर्गत एन०एच०-31 से खगड़िया बाईपास तक बुढ़ी गंडक नदी पर पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण किया जायेगा। इससे यातायात परिचालन में सुविधा होगी।
महेशखूँट-गोगरी-परबत्ता- सुल्तानगंज घाट पथ में भगवान हाई स्कूल, गोगरी जमालपुर से जी०एन० बांध होते हुए फतेहपुर तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा।बेलदौर प्रखंड के इंगलिश गाँधी हाई स्कूल के मैदान में स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। खगड़िया के राजेन्द्र चौक से बखरी बस स्टैंड के निकट रेलवे क्रासिंग तक पथ का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।हमने निर्णय लिया है कि “खगड़िया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल” का निर्माण कराया जायेगा। इससे यहाँ के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए. उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के लिए एक टीम को कल ही भेजा जा रहा है ताकि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना शीघ्र हो सके।इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त खगड़िया जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि
बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए खगड़िया वासियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया।
मौके पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, आयुक्त मुंगेर संजय कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी खगड़िया अमित कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया अमित अनुराग, डीएसपी खगड़िया, जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, पूर्व मुखिया व जदयू नेता अशोक सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव सुनील कुमार, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा, उमेश सिंह पटेल, पंकज कुमार पटेल, डॉक्टर विद्यानंद दास, दीपक सिन्हा ,शंभू झा, अविनाश पासवान , जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद रुस्तम अली, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहबुद्दीन, आर्किटेक्ट साम्वीर, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, जिला महासचिव राजीव रंजन सहित दर्जनों एनडीए के नेतागण मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button