Blog

मोहन सिंह गुर्जर और दीपिका गुर्जर पंडित श्रीराम शर्मा अवार्ड-2025 से हरियाणा के रोहतक में सम्मानित

मोहन सिंह गुर्जर और दीपिका गुर्जर पंडित श्रीराम शर्मा अवार्ड-2025 से हरियाणा के रोहतक में सम्मानित
हरियाणा में रोहतक के पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में संविधान निर्माण समिति सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच रोहतक द्वारा पंडित श्रीराम शर्मा की आदमकद मूर्ति अनावरण कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायाब सैनी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय के नेतृत्व में करौली जिले के सपोटरा नगरपालिका के तुरसंगपुरा निवासी समाजसेवी अध्यापक मोहन सिंह गुर्जर एवं उनकी पत्नी दीपिका गुर्जर को पंडित श्रीराम शर्मा अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। साथ ही रामकरण प्रजापति प्रदेश सचिव, सिंगर रोशनी नायक, मनीषा सारसर, सपना प्रजापति, रविना बागड़ी, नायरा मेघवाल, आईना बागड़ी, माया वर्मा, जगदीश थालोड़, दीपाराम नायक, अध्यापक अनोख सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मवीर सिंह, मोनिका सुथार, पुष्पा मेघवाल, भीमसिंह पटीर, डिम्पल वर्मा, रविन्द्र वर्मा, कांता सिवल, सीमा हिसार, प्रियंका प्रजापत इत्यादि को भी सम्मानित किया गया। मोहन सिंह गुर्जर और दीपिका गुर्जर दोनों पति-पत्नी हैं और दोनों ही राजकीय सेवा में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। दीपिका गुर्जर ने बताया हैं कि समाज सेवा के किसी भी कार्य को करने के लिए सही समय का इंतजार नहीं किया जा सकता हैं, बल्कि समाज सेवा करके समय को सही बनाया जा सकता हैं। मोहन सिंह गुर्जर का विचार हैं कि लोगों की सेवा करना ही मनुष्य का कर्तव्य होना चाहिए। समाज सेवा विकसित भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक दीक्षित, सचिव मुकेश भोगल, कल्लू प्रजापत, रियांश डागुर, भूरसिंह, देशराज इत्यादि ने सभी अवार्डी को बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button