रंजीत पंडित ने हुंकार रैली को लेकर समाज को किया जागरूकस्व. यदुनंदन पंडित को दी श्रद्धांजलि, प्रदेश महामंत्री पिंटू गुरु जी का सम्मान

रंजीत पंडित ने हुंकार रैली को लेकर समाज को किया जागरूक
स्व. यदुनंदन पंडित को दी श्रद्धांजलि, प्रदेश महामंत्री पिंटू गुरु जी का सम्मान
महनार (वैशाली)। बिहार कुम्हार प्रजापति सवनमय समिति, वैशाली की बैठक में रंजीत पंडित ने अपने भाषण की शुरुआत स्व. यदुनंदन पंडित को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए की। उन्होंने एक प्रेरक प्रसंग साझा किया जब वे ऑटो से कार्यक्रम में आ रहे थे। उसी ऑटो में एक बीमार बुजुर्ग भी सवार थे, जो इलाज के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते भर समाज की दशा और दिशा पर चर्चा करते रहे। रंजीत पंडित ने इसे उदाहरण बनाकर कहा कि समाज के हर वर्ग में जागरूकता और चिंता है, बस हमें उसे दिशा देनी है।
उन्होंने सुझाव दिया कि समाज के योगदानकर्ताओं पर साल में कम से कम एक बार स्मारिका प्रकाशित की जाए, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रह सके।
उन्होंने 25 मई 2025 को होने वाली हुंकार रैली का उल्लेख करते हुए कहा कि यह रैली समाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने समाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
अपने भाषण में रंजीत पंडित ने बताया कि कुम्हार, लोहार और अन्य EBC जातियां पारंपरिक कला से जुड़ी रही हैं, लेकिन आज प्लास्टिक और आधुनिक विकल्पों के कारण यह कला विलुप्ति की ओर बढ़ रही है। उन्होंने संस्कृति और पहचान को बचाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री पिंटू गुरु जी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में प्रजापति कुम्हार समाज के लोग उपस्थित रहे।


