Blog

राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव इन्द्रदेव सिंह कुशवाहा ने सम्राट चौधरी पर बोला हमला

राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव इन्द्रदेव सिंह कुशवाहा ने सम्राट चौधरी पर बोला हमला

अमरदीप नारायण प्रसाद

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव इन्द्रदेव सिंह कुशवाहा ने बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर दिये गये बयान को लेकर उन्होंने निंदा करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी जी शायद आप वो दिन भूल गए या बिहार की जनता को मूर्ख समझने की कोशिश कर रहे हैं आप? क्योंकि जिसे आप आज माननीय लालू प्रसाद यादव जी को गब्बर बता रहे हैं तो आपका भूतकाल इसी गब्बर के साथ ही बीता है और इसी गब्बर के शासनकाल में आपने राजनीति का कखग पाठ इन्ही के पाठशाला में सीखे थे और आपके पिताजी माननीय शकुनी चौधरी जी और आप मंत्री हुआ करते थे और आप आज लालू प्रसाद यादव जी को गब्बर बता रहे हैं तो आप ये कैसे भूल गए हैं कि गब्बर के साथ में रहने वाले को भी समाज उसी दृष्टि से देखता है। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव इन्द्रदेव सिंह कुशवाहा ने सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि सम्राट चौधरी जी आपलोगो के कारण ही आज कुशवाहा समाज आज हासिये पर है, क्योंकि कुशवाहा समाज को बिहार के राजनीति में जितना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी ने बढ़ाबा दिया है उतना बढ़ाबा आज तक किसी राजनीति दल ने कुशवाहा समाज को नहीं दिया है, शायद आपको याद नहीं हो तो राजनीति के इतिहास का पन्ना जरूर उलटिये। श्री इन्द्रदेव कुशवाहा ने कहा पहले तो आप अपने आप के गिरेबान में झांकने का प्रयास करें कि आप का क्या बजूद है कि कभी आप मुरैठा का शपथ लेते हैं तो कभी आप अपने आका को खुश रखने के लिए राजनीति बैतरणी पार उतरने के लिए मुंडन करवाते हैं। जिसे बिहार की जनता आपके चाल चरित्र को बखूबी समझ रहे हैं। उन्होंने कहा आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जनता आपको सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। आप जितना लालू जी एवं तेजस्वी जी को गाली देंगे उससे ज्यादा आप बिहार विधानसभा चुनाव में भुगतने को तैयार रहें, क्योंकि बिहार में जब जब चुनाव आते हैं तब तब आप बिहार के जनता को मुर्ख बना कर जंगलराज का हवाला देते हुए चुनावी बैतरणी पार उतरने का प्रयास करते हैं, लेकिन वही बिहार की जनता इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में आप से 20 साल की हिसाब किताब लेने के लिए तैयार बैठे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button