“राजद नेता राकेश विश्वास ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर उठाए सवाल , सुन्दरनाथ धाम के दौरे को लेकर जताई निराशा”

जनता से ना रूबरू हुए, आए और चले गए: राकेश
“राजद नेता राकेश विश्वास ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर उठाए सवाल , सुन्दरनाथ धाम के दौरे को लेकर जताई निराशा”
जनता से ना रूबरू हुए, आए और चले गए: राकेश
कुर्साकांटा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर राजद नेता राकेश विश्वास ने तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की यात्रा को केवल दिखावा और सजावट तक सीमित बताया। विश्वास ने कहा कि मुख्यमंत्री ने न तो अररिया के लोगों से कोई संवाद किया, न ही उनके मुद्दों पर ध्यान दिया।
विशेष रूप से सुंदरनाथ धाम का दौरा न करने पर राकेश विश्वास ने निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के इस दौरे से लोगों को उम्मीदें थीं कि वे इस पवित्र स्थल पर पहुंचकर यहां के विकास के लिए कोई सौगात देंगे, लेकिन अचानक उनका दौरा रद्द कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोग आहत हैं।”
राजद नेता ने आगे कहा कि अररिया में आधुनिक स्टेडियम, औद्योगिक क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग फ्लाईओवर जैसे मुद्दों की अनदेखी की गई है, जबकि मुख्यमंत्री ने केवल सजावट और दिखावे वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया। जनता से ना रूबरू हुए, आए और चले गए


