राणा सांगा के ऊपर आपत्तिजनक शब्द बोलने वाले सपा सांसद राम लाल को लेकर राजपूत करणी सेना में आक्रोश
खगड़िया/राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के युवा जिलाध्यक नवनीत सिंह राजपूत ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद राम लाल पर गुस्सा है श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के युवा जिलाध्यक नवनीत सिंह राजपूत ने बताया कि जिस तरह से सपा राज्यसभा सांसद रामलाल ने राणा सांगा के ऊपर आपत्तिजनक बयान को लेकर आज देश में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं जबकि राणा सांगा के बारे में राज्यसभा सांसद रामलाल को कुछ भी मालूम नहीं |राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के युवा जिला अध्यक्ष नवनीत सिंह राजपूत ने बताया राणा सांगा महान वीर योद्धा के साथ महाराज भी थे जिन्होंने बाबर के1526 में पानीपत के युद्ध में बाबर ने इब्राहीम लोदी को हराया था. इसी के साथ भारत में मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी थी. बाबर ने जब साम्राज्य विस्तार की नीति शुरू की तो उसके और राणा सांगा के बीच युद्ध शुरू हो गया. 1527 में बयाना में राणा सांगा ने बाबर की सेना को हराया था राष्ट्रीय राजपूत करणी के युवा जिला अध्यक्ष नवनीत सिंह राजपूत ने बताया सपा सांसद को पहले इतिहास पढ़ना चाहिए अपने बेतुके बयान से अगर माफी नहीं मांगता है सपा राज्यसभा सांसद रामलाल तो फिर उसके खिलाफ प्रदर्शन और तेज होगा



