रामाश्रय की हत्या स्कूल के प्रधानाचार्य रामचंद्र पासवान ने सुपारी किलर से कराया!
एक फूल दो माली की चक्कर मे हुई शिक्षक की हत्या!
अमरदीप नारायण प्रसाद/ आपकी आवाज़, दरभंगा जिले में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय अदलपुर के सहायक शिक्षक रामाश्रय यादव की हत्या एक फूल दो माली की चक्कर में हुई थी। रामाश्रय की हत्या के लिए स्कूल के ही प्रधानाचार्य रामचंद्र पासवान ने सहरसा और मधेपुरा के बदमाशों को सुपारी दी थी….

बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि साजिश के तहत बीती 28 जनवरी को बुलेट से शिक्षिका के साथ स्कूल जा रहे अदलपुर निवासी रामाश्रय को कचरुखी पुल पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी….
एसडीपीओ ने बताया कि जानकारी मिली थी कि प्रधानाचार्य और शिक्षक रामाश्रय विद्यालय की एक शिक्षिका से प्रेम कर रहे थे। इसकी भनक जब प्रधानाचार्य को लगी तो उसने शिक्षक को रास्ते से हटाने के लिए सहरसा और सुपौल के बदमाशों को सुपारी दे दी।


