राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का मधुबनी जिलाध्यक्ष चुनाव आज,किए जाएंगे तीन कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का मधुबनी जिलाध्यक्ष चुनाव आज,
किए जाएंगे तीन कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त
मधुबनी ।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेवा संस्थान की ओर से आज मधुबनी जिले में जिलाध्यक्ष का चुनाव आयोजित किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण चुनाव बेनीपट्टी स्थित निलांबर चौधरी कॉलेज में अपराह्न 12:30 बजे से होगा। इस चुनाव में न केवल जिलाध्यक्ष, बल्कि कार्यकारी जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों का भी चयन किया जाएगा।
राष्ट्रीय संयोजक और प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार झा ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत प्रखंड स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित की जाएगी और तीन कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। उनका उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और गांव-गांव में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी गठित कर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा को मजबूत करना है।
इस चुनावी बैठक में सनातनी चंदन तिवारी, युवा प्रभारी अभिनंदन पांडेय, प्रदेश सचिव गणेश मिश्र सहित अन्य प्रमुख प्रादेशिक पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे। इन पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज के पुराने और नए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे संगठन को सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें।
ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित नेताओं और जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जिनमें जिला पार्षद अलका झा, कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मिश्र, भा.ज.पा जिलाध्यक्ष शंकर झा, जदयू बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा वासु और अन्य ब्राह्मण जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एकजुट करना, संगठन की कार्यशैली को मजबूत करना और राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना है।


