Blog

राष्ट्रीय लोक मोर्चा का मोरवा और वारिसनगर में बैठक

राष्ट्रीय लोक मोर्चा का मोरवा और वारिसनगर में बैठक

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर।राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने जिले के वारिसनगर एवं मोरवा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों मे बैठक कर पार्टी द्वारा क्लब मैदान कंपनी बाग मुजफ्फरपुर मे आहूत संवैधानिक अधिकार, परिसिमन सुधार महारैली मे जिले की अधिक भागीदारी हेतु अपील किये। बैठक क़ो सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय उपेंद्र कुशवाहा ने आह्वान किया है कि 2026 मे परिसिमन होना है जिसमे अन्य राज्यों के तरह जनसंख्या के आधार पर विधानसभा एवं लोक सभा क्षेत्रों मे इजाफा कर बिहार वासियों क़ो विकास क़ो बढ़ाना है।उन्होंने कहा की संविधान की मूल भावना एक व्यक्ति, एक वोट एक मूल्य के साथ छलावा है इसलिए हम राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी कार्यकर्त्ता का कर्तव्य है अपने नेता के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए महारैली मे भाग लेकर संवैधानिक अधिकार, परिसिमन सुधार के संकल्प क़ो पूरा करने का काम करेंगे। मौक़े पर प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, जिलासचिव सह प्रवक्ता रामानंद सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मो बशीर, नागो राम, शिवचन्दर सद,रामलाल सदा,गनौर पासवान, सोनू राम, रामचंद्र पासवान, भुल्ला सदा, धर्मेंद्र महतो, अरविन्द महतो, अमरजीत कुमार, अनिल सिंह कुशवाहा, महावीर राम सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button