लोकप्रिय स्नैक्स ‘फिंगर्स’ के नाम पर नकली स्नैक्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

जीएम एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड अपने उत्पादों के नाम पर गोरखधंधा करने वालों के खिलाफ चलाएगी अभियान
लोकप्रिय स्नैक्स ‘फिंगर्स’ के नाम पर नकली स्नैक्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
जीएम एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड अपने उत्पादों के नाम पर गोरखधंधा करने वालों के खिलाफ चलाएगी अभियान
लोगों के स्वाद और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं
पटना/नरकटियागंज ।
पश्चिम चम्पारण में नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में विगत 16 जून को नकली स्नैक्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यहाँ चेतक फूड प्रोडक्ट्स नाम के फर्म में जीएम एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। उक्त फर्म की फैक्ट्री में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में चेतक फिंगर स्नैक्स के 2,592 पैकेट बरामद हुए। ये पैकेट कुल 18 बंडल में थे और हर बंडल में 144 पैकेट थे। ये सभी पैकेट नकली रैपर और पैकेजिंग में थे। ध्यातव्य है कि जीएम एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड कई तरह के स्नैक्स बनाती है जो खासे लोकप्रिय हैं। इन्हीं स्नैक्स में एक फिंगर्स नाम से बनाया जा रहा स्नैक्स है जो हर आयुवर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। खासकर बच्चे तो जैसे इसके दीवाने ही हैं।
जीएम एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्ट्स की इस लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश में बिहार के कई जिलों में नकली स्नैक्स बनाकर बेचे जा रहे हैं। कंपनी को इसकी सूचना लगातार मिल रही थी। इन सूचनाओं के आधार पर ही कंपनी ने नरकटियागंज के शिकारपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस की तत्परता से चेतक फूड प्रोडक्ट्स का गोरखधंधा उजागर हुआ। कंपनी के आला अधिकारी रुपेश कुमार पांडेय बताते हैं कि पश्चिम चंपारण के बाद बिहार के अन्य जिलों में भी कंपनी इस तरह का अभियान चलाएगी और लोगों के स्वाद और स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों की सूचना प्रशासन को देकर उनके लिए सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित करेगी।


