वरिष्ठ साहित्यकार श्वेता प्रसाद , डी ए वी ,कुकटपल्ली, हैदराबाद को मिला विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

वरिष्ठ साहित्यकार श्वेता प्रसाद , डी ए वी ,कुकटपल्ली, हैदराबाद को मिला विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
लुंबिनी, नेपाल 22 फरवरी। बहु-प्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान समारोह नेपाल में शनिवार संपन्न हुआ है। इस अवसर पर डी ए वी, कुकटपल्ली ,हैदराबाद की साहित्यकार श्वेता प्रसाद
को सम्मानित किया गया है।
नेपाल की ख्याति प्राप्त संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में श्वेता प्रसाद सहित विभिन्न क्षेत्रों की अन्य 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है। श्वेता प्रसाद को उनके द्वारा किए गए साहित्यिक योगदान के लिए विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया ।
देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, देवनागरी लिपि के सरंक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत बीच मैत्री संबंधों को सुदृढ़ बनाने तथा नेपाली हिंदी भाषा को दोनों देशों की मैत्री भाषा बनाने में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से इस समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में देश विदेश से प्राप्त पाँच हजार आवेदनों में से सौ विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का चयन कर सम्मानित किया गया है। नेपाल, भारत, अमेरिका तथा तंजानिया से सौ बहुक्षेत्रीय प्रतिभाओं को विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान (वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड) से सम्मानित किया गया है। समारोह के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु, प्रमुख अतिथि नेपाल सरकार लुंबिनी के कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्रालय के नि.मंत्री भंडारी लाल अहीर, तथा विशिष्ट अतिथि नेपाल सरकार लुंबिनी के वन तथा वातावरण मंत्रालय के नि.मंत्री बादशाह कुर्मी, विशिष्ट अतिथि डॉ जसभाई पटेल, विशिष्ट अतिथि कमल सिंह बैद ने आइडल प्रतिभा श्वेता प्रसाद को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, मैडल, अंग वस्त्र, रुद्राक्ष माला तथा नेपाली टोपी पहना कर सम्मानित किया है। समारोह में 18 राज्यों से 53 महिला तथा 47 पुरुष प्रतिभाओं की सहभागिता रही थी। प्रतिभा सम्मान के साथ ही एक दर्जन लेखकों की दर्जन से अधिक पुस्तकों का विमोचन भी किया गया है। समारोह के अंतिम सत्र में आयोजित काव्य सम्मेलन में दर्जनों कवियों ने काव्य पाठ कर आयोजन की शोभा बढ़ाई थी।
ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त कर चुकी एक साहित्यिक संस्था है जो वर्ष में कई आयोजन कर देश विदेश के कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्यकार, शिक्षक, समाजसेवी आदि को प्रोत्साहित करती आई है। इसके आयोजनों को देश विदेश में बड़े साख तथा प्रतिष्ठा के साथ देखा जाता है। संस्था की ओर से सलाहकार ध्रुव राज शर्मा ने अपने स्वागत मंतव्य से अतिथियों का स्वागत किया था। संस्था आज ऐसी अदम्य प्रतिभा को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस करती है । ” कार्यक्रम में मंचासीन, अवॉर्डी तथा दर्शक सहभागी सहित 200 लोगों की सहभागिता थी। समारोह का संचालन आचार्य खेमचंद यदुवंशी शास्त्री ने किया था।


