Blog

वाईएनपी डिग्री कॉलेज में परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उड़नदस्ता टीम ने लिया व्यवस्था का जायजा

वाईएनपी डिग्री कॉलेज में परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उड़नदस्ता टीम ने लिया व्यवस्था का जायजा

रानीगंज ।

पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने वाईएनपी डिग्री कॉलेज, रानीगंज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। टीम में सीसीडीसी प्रो. सुधीर कुमार सुमन और प्रो. विनोदानंद ठाकुर शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों में सघन जांच की गई और शुचितापूर्ण परीक्षा संचालन की सराहना की गई।

कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह, कुलसचिव प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद वर्मा के निर्देश पर केंद्राधीक्षक डॉ. अशोक कुमार आलोक और सहायक केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक के नेतृत्व में परीक्षार्थियों से मोबाइल और प्रतिबंधित सामग्री जप्त कर प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

परीक्षा में कुल 449 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रशासन, शिक्षक और कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button