विद्यालय सहित आवासीय परिसर में हुई चोरी की घटना में पुलिस के हाथ खाली!

विद्यालय सहित आवासीय परिसर में हुई चोरी की घटना में पुलिस के हाथ खाली!
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर। जिले के पूसा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना में पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली है। क्षेत्र में बीते दिनों एक निजी विद्यालय सरकारी विद्यालय सहित कई आवासीय परिसर में चोरी की घटना घट चुकी है लेकिन पुलिस को किसी भी मामले में सफलता नहीं मिलने पर माले नेता अमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए। पूसा थाने की पुलिस को कर्तव्य के नाम पर खाना पूर्ति करने वाला बताया है। क्षेत्र की जनता से लगातार शिकायत मिलने पर अमित कुमार ने थाना अध्यक्ष से जानकारी ली थी। लेकिन किसी घटना में सकारात्मक खबर नहीं मिलने पर उन्होंने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि पुलिस और चौकीदार मिलकर थाने पर सेवा के बदले कमाने का अड्डा बना दिया है। यदि जल्द ही चोरी जैसे सामान्य घटनाओं का उद्वेदन पुलिस नहीं कर पाती है तो, माले चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


