विधालय में औपचारिक एवं अनौपचारिक शिक्षा के महत्व विषय पर बच्चों के साथ संवाद ।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
बहुरंग नाट्य संस्था,बेगुसराय एवं डी पी जे एम रोड भिखारी ठाकुर रंगशाला ग्रुप कलकत्ता,के संयुक्त तत्वावधान में सेंट महावीर किंडर्गार्टन,विधालय के प्रांगण में सेमिनार आयोजित किया गया ।’विधालय में औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा का महत्व विषय पर बच्चों के साथ संवाद किया गया,जिसमें मुख्य वक्ता वरिष्ठ रंगकर्मी अवध कुमार ठाकुर ने बच्चों के बीच अपने संबोधन में विधालय में औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा के महत्व को बड़े ही अच्छे ढ़ंग से रखा। बच्चों ने भी उत्सुकता पूर्वक कई सवाल पूछे और विधालय परिवार से आग्रह किया कि इस तरह का सेमिनार आगे भी विधालय में आयोजित किया जाय।
सेमिनार का उद्घाटन सेंट महावीर किंडर्गार्टन के निदेशक हरेराम मिश्रा,वरिष्ठ रंगकर्मी अवध कुमार ठाकुर व विधालय के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मी मौजूद थे।



