विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण में बीएलओ के अतिरिक्त 2000 वॉलिंटियर लगाए गए,डीएम विवेक रंजन मैंत्रेय
विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण में बीएलओ के अतिरिक्त 2000 वॉलिंटियर लगाए गए,डीएम विवेक रंजन मैंत्रेय

जिला शिवहर:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है।यह कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में हो रहा है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह प्रक्रिया आयोग द्वारा तय दिशा-निर्देश और समय-सारणी के अनुसार चलेगी।इसका उद्देश्य यह है कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में न रहे। नाम जोड़ने और हाटने की प्रक्रिया पारदर्शी हो। बिहार में पिछली बार गहन पुनरीक्षण 2003 में हुआ था,अब शहरीकरण, प्रवासन, 18 वर्ष की उम्र पुरी करने वाले नए युवाओं की संख्या बढ़ने और अवैध विदेशी नागरिकों के नाम जुड़ने की आंशका के कारण यह पुनरीक्षण जरूरी हो गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि इससे त्रुटीरहित और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी।इस प्रक्रिया में बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं।हर मतदाता को दो कॉपी प्रपत्र दी जाएगी। मतदाता को इसे भरकर निर्वाचन आयोग द्वारा तय 11 दस्तावेजों में से कोई एक और माता-पिता का कोई एक दस्तावेज देना होगा। बीएलओ इसे ऑनलाइन अपडेड करेंगे।
पुनरीक्षण की मुख्य तिथियां
■-25 जून से 26 जुलाई 2025 घर घर सर्वेक्षण.
■1 अगस्त 2025 प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन.
■1 अगस्त -1 सितंबर 2025 दावा आपत्ति लेने की तिथि
■30 सितंबर अंतिम प्रारूप के प्रकाशन की तिथि.
डीएम ने बताया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 में किया गया था। वर्तमान में शहरीकरण, प्रवासन, नए मतदाताओं की संख्या में वृद्धि, मृतकों के नामों का अद्यतन न होना और अवैध नागरिकों के नाम सूची में होने जैसी समस्याओं के चलते यह पुनरीक्षण आवश्यक हो गया है। निर्वाचन नामावली की शुद्धता ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की नींव है।
उन्होंने कहा है कि प्रत्येक मतदाता को गणना फार्म भरना होगा जिसे बीएलओ घर-घर जाकर वितरित और संग्रह करेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान उप विकास आयुक्त, एडीएम श्री मेधावी, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विजयकुमार आदि मौजूद रहे।


