वीरपुर पुलिस ने छापामारी कर 7 जिंदा कारतूस के साथ 1 कट्टा को किया बरामद

वीरपुर पुलिस ने छापामारी कर 7 जिंदा कारतूस के साथ 1 कट्टा को किया बरामद .
आपकी आवाज।
गुप्त सूचना के आधार पर मैदा बभनगामा गांव में छापे मारी करने गयी पुलिस को एक घर से प्लास्टिक के झोला में रखे 7 जिंदा कारतूस व एक कट्टा पिस्तौल को बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खगरीया में हुए हत्या के नाम जद आरोपी राजीव शर्मा मैदा बभनगामा निवासी नकुल शर्मा के घर छुपा हुआ है। जिसे लेकर पुलिस ने नकुल शर्मा के घर पर छापे मारी किया तो राजीव शर्मा और नकुल शर्मा दोनों फरार हो गया। इसी दौरान पुलिस के द्वारा नकुल शर्मा के घर का तलाशी लिया तो प्लास्टिक के झोला में से 7 जिंदा कारतूस व एक कट्टा पिस्तौल को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के द्वारा नकुल शर्मा और राजीव शर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया गया है।


