शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं ईद,रामनवमी एवं छठ – वीडीओ
खानपुर,थानाक्षेत्र में शांति और सद्भाव पूर्वक ईद,रामनवमी और छठ मानने की लेकर थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने की जबकि संचालन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि आगामी पर्व हमलोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है,जहां एक साथ हिन्दू भाईयों का रामनवमी दुर्गा पूजा और छठ है,वहीं मुस्लिम भाइयों के बड़ा पर्व ईद है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी लोग आपस में मिलजुल कर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा से साथ पर्व मनाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान उपद्रवियों,शराब माफियाओं और असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर।पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की उपद्रव करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।
मौके पर अंचलाधिकारी मनीष कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह,सीपीएम नेता प्रेमानंद सिंह,रामशंकर राय, बम भोला सिंह,डॉक्टर लाल बाबू,शिवनारायण राय,विजय कुमार आजाद,सरपंच विजय कुमार ठाकुर सहित पुलिस प्रशासन के लोग और दर्जनों जनप्रतिनिधि,समाजसेवी व बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।



