शिवरात्रि को समाजसेवी किरण देव यादव के सुपुत्री पोयम यादव का फलदान, तिलकोत्सव, रिंग सेरेमनी, आदर्श मांगलिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

शिवरात्रि को समाजसेवी किरण देव यादव के सुपुत्री पोयम यादव का फलदान, तिलकोत्सव, रिंग सेरेमनी, आदर्श मांगलिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
कई जनप्रतिनिधि, प्रशासन एवं सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दिया हार्दिक वधाई व आशीर्वाद, किये सुखमय उज्ज्वल भविष्य की कामना
खगड़िया/शिवरात्रि को पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव की सुपुत्री पोयम यादव की रिंग सेरेमनी फलदान तिलकोत्सव आदर्श मांगलिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन मंजू वाटिका खगड़िया में गोगरी के उसरी गांव निवासी भोला प्रसाद यादव के सुपुत्र रजनीश कुमार के साथ बड़ी धूमधाम के साथ सम्पन्न हुई । रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, आरपीएफ के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम, आजपा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखरम, समाजसेवी सुभाष चंद्र जोशी, अधिवक्ता रंगकर्मी सतीश आनंद, महिला विकास सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक मधुबाला देवी, भारतीय नाई समाज के प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार, गायिका कवियत्री चंपा रॉय, अधिवक्ता डॉक्टर कमल किशोर यादव, संतसेवी मंचन यादव, भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार , रोजगार सेवक विश्वनाथ कुमार, रिटायर फौजी रुपेंद्र कुमार, सरपंच रंजू कुमारी, जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष जन्मेजय कुमार , विक्रमादित्य, शिक्षक नेता सरवन कुमार आदि सेंकड़ों गणमान्य अतिथियों ने द्वय वर-वधू पक्षों को इस आदर्श मांगलिक कार्यक्रम के अवसर पर आशीर्वाद, हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिये ।
अतिथियों ने उत्तम मांगलिक कार्यक्रम में उदगार व्यक्त करते हुए सामूहिक तौर पर वर वधू को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं आशीर्वाद दिये तथा उनके सुखमय उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। गायिका चंपा राय ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इधर, पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली केसर, सांसद राजेश वर्मा, खगड़िया विधायक छत्रपति यादव, अलौली विधायक राम वृक्ष सदा, जिला परिषद सभापति कृष्णा देवी यादव, पूर्व विधायक रणवीर यादव, राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष मनोहर यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह, पूर्व प्रमुख नरेश बादल सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने बधाई संदेश प्रेषित कर हार्दिक शुभकामना व्यक्त किए।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम, समाजसेवी उमेश ठाकुर, पत्रकार चंद्रशेखरम, मधुबाला सुभाष जोशी, शिक्षक नेता सरवन कुमार ने कहा कि आज के वर्तमान समकालीन दौर में आदर्श विवाह की प्रसांगिकता एवं बाह्य आडंबर से ऊपर उठकर सादगीपूर्ण समारोह पर बल देते हुए फिजूलखर्ची पर विराम लगाने का अपील किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी किरण देव यादव ने आगंतुक सर्व गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद साधुवाद आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नयन कुमार किसलय कुमार मंटा कुमार प्रिय रंजन कुमार कोमल कुमारी राधा देवी अंशुरानी सहित सैकड़ों अतिथियों ने मारा लिया सोने आशीर्वाद एवं बधाई दिया।
कार्यक्रम में मांगलिक शायराना अंदाज में सफल मंच संचालन इंद्रदेव कुमार ने किया।


