समस्तीपुर जिला में सूचना अधिकार का किया जा रहा है दुरुपयोग।
अमरदीप नारायण प्रसाद/आपकी आवाज़, इन दिनों गलत सूचना लगाकर विभिन्न कार्यालय एवं उनके कर्मियों को काफी परेशान किया जा रहा है। इस मामले को लेकर खेग्राम्स के जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिलाधिकारी बिहार के मुख्यमंत्री बिहार के डीजीपी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया है कि पथ निर्माण विभाग में कार्यरत रामाशीष महतो एवं वारिसनगर के खेग्राम्स पूर्व प्रखंड सचिव विमल पासवान पर कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने बताया है कि ये लोग वारिसनगर अंचल कार्यालय प्रखंड कार्यालय मनरेगा कार्यालय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग RCD बाजार समिति बिहार राज्य विपवन पार्षद पटना ,कृषि विभाग इत्यादि, विभागों में गलत सूचना अधिकार लगाकर
विभाग के कर्मी अधिकारियों को धमकाने काम करते रहते हैं।
इन्होंने बताया है कि बाजार समिति के व्यवसाईयों से भी नाजायज वसूली करने को लेकर उनके द्वारा सूचना अधिकार लगाया गया है। बाजार समिति में व्यवसाय करने वाले व्यवसाईयों ने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी सह विशेष पदाधिकारी को व्यापार बाधित होने को लेकर एक आवेदन दिया है ।व्यवसाईयों ने बताया है कि वे लोग बाजार समिति में अपना व्यवसाय वर्षों से कर रहे हैं। पूर्व में दुकान अस्थाई और स्थाई दुकान कर रहे हैं ।उसके बाद इन लोगों के खिलाफ भी गलत सूचना अधिकार लगाकर परेशान किया जा रहा है ।जिसमें बाजार समिति के व्यवसाईयों के द्वारा लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।खेग्राम्स के जिला सचिव जीवछ पासवान ने भी इस सवाल को उठाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने बताया है कि एक सरकारी कर्मी रामाशीष महतो के द्वारा भी अपने कार्यालय के गोपनीयता भंग किया जा रहा है। अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो यह दोनों मिलकर गलत सूचना अधिकार का उपयोग कर पूरे कार्यालय के कर्मी एवं अधिकारियों को तंग तबाह करते रहेंगे। गलत सूचना अधिकार लगाकर बाजार समिति के व्यवसाईयों को परेशान किए जाने को लेकर व्यवसाय वर्ग में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना अधिकार का गलत उपयोग करने को लेकर कई सामाजिक संगठनों के द्वारा भी कार्रवाई की मांग की गई है।
खेग्राम्स के जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय एवं जिला सचिव जीवछ पासवान ने बताया कि विमल पासवान को 4 वर्ष पूर्व पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। लेकिन यह लोग पार्टी के नाम पर अधिकारोयों को धमकाने का भी काम करते रहते हैं। उन्होंने बताया की
इन दोनों के खिलाफ जल्द ही एक बड़ा आंदोलन जिला में किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।



