Blog

समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर मेघा टिकट चेकिंग

अमरदीप नारायण प्रसाद / आपकी आवाज़, समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा बिना टिकट व उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम, जिसमे लगभग 205 टिकट जाँचकर्मी एवं आरपीएफ जवान शामिल थे, उनके द्वारा स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बिना टिकट व बिना उचित प्राधिकार के ट्रेनों में यात्रा करने के 4 हजार 995 यात्रियों से जुर्माने के रूप में 38 लाख 63 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच की गई। टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button