Blog

समाज की कुरीतियों से हमेशा मुखर होकर लड़ा है एआईवाईएफ- राजेंद्र चौधरी।

समाज की कुरीतियों से हमेशा मुखर होकर लड़ा है एआईवाईएफ- राजेंद्र चौधरी।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन का 18वां बरौनी अंचल सम्मेलन चंद्रशेखर नगर बीहट के चंदेश्वरी सभा कक्ष में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता निशु वत्स व संचालन छात्र नेता राकेश कुमार ने की।अंचल सम्मेलन में सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय अंचल परिषद तथा 6 सदस्यीय सचिवमंडल का गठन किया गया। सर्वसम्मति से निशु वत्स को अंचल सचिव, कुंदन सिंह को अंचल अध्यक्ष,मो मेराज तथा इंजमाम जावेद को सहसचिव,चुलबुल कुमार तथा मो जावेद को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित युवा नेताओं को तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह के द्वारा संगठन का झंडा देकर सम्मान किया गया।सम्मेलन का उद्घाटन भाषण पूर्व एआईवाईएफ जिला सचिव राजेंद्र चौधरी के द्वारा की गई। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार में विधवा विवाह की परंपरा एआईवाईएफ की देन है। रिफाईनरी में पेट्रोकेमिकल के लिए हमारे संगठन ने संघर्ष किया जिसका परिणाम है कि बरौनी- कानपुर पाइपलाइन बिछाया गया।संगठन के पहल पर गांव गांव कबड्डी,बॉलीबॉल सरीखे खेल शुरू हुआ,जिससे सैकड़ों लोगों को नौकरी मिला। 1987 के भीषण बाढ़ के समय में संगठन ने ऐतिहासिक राहत कार्य किया था।उन्होंने कहा आज भी शिक्षा,स्वास्थ और रोजगार की मांग को लेकर एआईवाईएफ सबसे मुखर युवा संगठन है।तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा जिले के स्थानीय कारखानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की जरूरत है। एआईवाईएफ के साथियों को इस संघर्ष का नेतृत्व करना चाहिए।इस अवसर पर भाकपा अंचल मंत्री अरविंद सिंह,एटक नेता प्रहलाद सिंह,पूर्व मुखिया रामाधार सिंह,नवीन सिंह,अशोक पासवान,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान,छात्र नेता रितेश पासवान,धीरेन्द्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया।इस मौके पर अविनाश कौशिक, मो सरवर आलम, सौरभ, राहुल, निशांत, सन्नी, मो अजहर,श्याम,मुन्ना,राजा पठान,शाहिद आलम,पंकज केशरी सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button