
भाजपा के प्रेरणास्रोत भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी बाजपेई जी का 101वां जयंती समारोह
भाजपा के प्रेरणास्रोत भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी बाजपेई जी का 101वां जयंती समारोह
भाजपा के प्रेरणास्रोत भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी बाजपेई जी का 101वां जयंती समारोह

भाजपा कार्यालय बाईपास रोड लालगंज पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव कुमार जी की उपस्थिति हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने किया।
इस अति विशिष्ट कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई जी के द्वारा भारत के उत्थान में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बारीकी से प्रकाश डाला। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि ये अटल जी की देन है कि भारत आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक चहुंमुखी विकास कर रहा है। बाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा की सरकार आने के बाद देश में कांग्रेस के द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार को समाप्त कर देश को सुशासन के मार्ग पर चलना सिखाया गया। बाजपेई जी की हीं देन है कि देश में आज फोर लेन और सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछा हुआ है। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से श्री तिवारी ने आग्रह किया कि हम सभी को स्व. अटल बिहारी बाजपेई जी के मार्ग पर चलते हुए भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना होगा।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव कुमार जी ने संबोधित किया और बताया कि अटल जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर हीं हम भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे और तब हमारा देश विश्व गुरू बनेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री द्वय श्री झुनझुन पांडेय, श्री लक्ष्मण सिंह, श्री विजय साह, टुनटुन पासवान, अजय सिंह, धीरज मिश्रा, कुंदन कुमार सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारीगण मौजूद रहे।



