बिहार एवं झारखंड

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती समारोह आयोजित।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती समारोह आयोजित।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती समारोह आयोजित।
अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती गुरुवार को गांधी स्टेडियम, समाहरणालय परिसर, बेगूसराय में श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कपड़ा मंत्री, भारत सरकार श्री गिरिराज सिंह एवं जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, बेगूसराय श्री आकाश चौधरी, नगर आयुक्त, बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वातावरण अटल जी के विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के स्मरण से भावविभोर रहा।इस अवसर पर माननीय मंत्री ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सड़क, संचार, आधारभूत संरचना, कूटनीति एवं आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आज भी देश प्रेरणा के रूप में स्मरण करता है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के उपलक्ष्य में जिले में चलाए जा रहे सुशासन सप्ताह की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सेवा वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि अटल जी के सुशासन, संवेदनशील प्रशासन एवं जनकल्याण की भावना को आत्मसात करते हुए जिला प्रशासन बेगूसराय निरंतर प्रयासरत है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनता को सुगम, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अटल जी के आदर्शों, सिद्धांतों एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button