Blog

20 लाख रंगदारी नहीं दिया तो रिटायर्ड टीचर पत्नी और बेटे को रॉड से जमकर पीटा

20 लाख रंगदारी नहीं दिया तो रिटायर्ड टीचर पत्नी और बेटे को रॉड से जमकर पीटा

सुरेश कुमार राय

समस्तीपुर आपकी आवाज/ज़िलें के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग गांव स्थित विरसैया टोला के वार्ड- 8 मोहल्ला में सोमवार को सेवानिवृत टीचर, उनकी पत्नी और बेटे को पड़ोस के लोगों ने रॉड से मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी सेवानिवृत टीचर राम शगुन महतो, पत्नी मीरा देवी और बेटे मनीष कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से बयान ले रही है। घायल राम शगुन महतो ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगाया है। कहा कि पिछले साल रिटायर हुए हैं। उनके पाटीदार के ही प्रमोद महतो, विनोद महतो, अर्जुन महतो समेत अन्य लोग उनके घर की जमीन लिखने और 20 लाख रुपए रंगदारी देने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। सोमवार की दोपहर वह घर के दरवाजे पर बैठे थे। अचानक उन पर रॉड से हमला शुरू कर दिया। चिल्लाने पर बचाव करने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की।
दंपती के शोर करने पर मैकनिकल इंजीनियर बेटा मनीष कुमार पहुंचा तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर होने पर जब गांव के लोगों की भीड़ जुटी तो लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें पहले विभूतिपुर पीएससी में भर्ती कराया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है। सदर अस्पताल में प्रतिस्थापित नगर थाना के सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि जख्मी रिटायर्ड शिक्षक का बयान दर्ज किया गया है। बयान में उन्होंने गांव के ही प्रमोद कुमार, विनोद कुमार समेत दर्जन पर लोगों को आरोपी बनाया है। उन्होंने कहा कि जख्मी का बयान प्राथमिकी के लिए विभूतिपुर थाना को भेजा जा रहा है। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई विभूतिपुर पुलिस करेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button