
22-07-2025 चंद्र राशि अनुसार पुकार नाम प्रथम अक्षर से आज आपके राशि का संभावित बोलचाल क्या कहता है ✍️ पंडित पंकज झा शास्त्री के द्वारा जानते हैं
22-07-2025 चंद्र राशि अनुसार पुकार नाम प्रथम अक्षर से आज आपके राशि का संभावित बोलचाल क्या कहता है ✍️ पंडित पंकज झा शास्त्री के द्वारा जानते हैं
22-07-2025 चंद्र राशि अनुसार पुकार नाम प्रथम अक्षर से आज आपके राशि का संभावित बोलचाल क्या कहता है ✍️ पंडित पंकज झा शास्त्री के द्वारा जानते हैं
मेष राशि 🌹
दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।
वृषभ राशि 🌹
आपकी कोई लंबे समय से अटकी हुई योजना भी पूरी होगी। पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपने पिताजी से अपने कामों में अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आपको मेहनत से पीछे नहीं हटाना है। अपने आवश्यक खर्चों को कम करने की कोशिश करें। सोच-समझ कर ही कोई फैसला लें।
मिथुन राशि 🌹
किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कुछ नई चीजों को सीखने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में भी आप अच्छा नाम कमाएंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। इससे आपके इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क राशि 🌹
बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद होने से माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आपको अपने कारोबार में चल रही समस्याओं को दूर करने को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
सिंह राशि 🌹
आपको कुछ नजदीकी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपको अपने बिजनेस में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पार्टनरशिप में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। एलर्जी आदि संबंधित समस्या होने पर तुरंत अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें।
कन्या राशि🌹
आपका कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं। वरिष्ठ सदस्यों की सेहत को आप पूरा ध्यान दें। किसी के कहने में आकर आप किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़े।
तुला राशि🌹
आपको चीजें आपके मन-मुताबिक होती हुई नजर आएंगीं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं या फिर विरोधी खुद समझौते के लिए आपके साथ पहल कर सकते हैं। आज आपका शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन किसी प्रिय अथवा व्यक्ति विशेष से उपहार मिल सकता है। अगर आप समाज सेवा से जुड़े हैं तो आपको आपकी सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है।
वृश्चिक राशि🌹
कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। कार्यालय में अपने विरोधियों से सावधान रहे, नहीं तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज के दिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की जरुरत है।व्यापार कर रहे जातकों को आज के दिन धन का लेन-देन और धन का निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। संतान पक्ष से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
धनु राशि 🌹
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। कार्यालय में आपके काम में अचानक बदलाव होने की संभावना है। आपको अपने काम को समय से पूरा करने के लिए अधिक समय देना होगा। जीवन में चल रही परेशानियों को आपके मित्रों द्वारा काफी हद तक काम किया जा सकता है। अपने प्रेम संबध अथवा वैवाहिक रिश्ते को सुखमय बनाए रहने के लिएअपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें।
मकर राशि 🌹
बीते कुछ समय से चली आ रही चिंताओं से आपको छुटकारा मिलने की संभावना है। इष्टमित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। मार्किट में फंसा धन अचानक से मिल सकता है, साथ ही आमदनी के साधनों में निरंतर वृद्धि भी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको आपके कामकाज के लिए सम्मानित किया जा सकता है। समाज में लोगो के बीच आपका विश्वास बढ़ेगा।
कुंभ राशि 🌹
दिन सौभाग्य से भरपूर रहेगा, लेकिन आज के दिन आपको कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने दिल के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करना होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही मुश्किल दूर होने की संभावना है। कोई भी बड़ी डील करते समय आपको कागज संबंधी काम सावधानी से करने की जरूरत रहेगी। कोई भी बड़ा निर्णय पहले अपने से किसी बड़े व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
मीन राशि 🌹
घर-परिवार में सबकुछ सामान्य गति से चलता हुआ नजर आएगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होने की संभावना है। परिवार से जुड़ी किसी परेशानी को दूर करने में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी नई योजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आपका जीवनसाथी आपकी चिंताओं को कम करने में मददगार साबित होगा।
🌹🙏🌹
उपरोक्त राशि फलादेश कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
🌹🙏🌹
👉 विश्व के सिर्फ सभी ज्योतिषीय सवालों का जवाब देने का हम प्रयत्न करते है।
👉 हाथ से लिखी हुई जन्मकुंडली बनवाने हेतु आप हमसे संपर्क कर सकते हैं,। जन्मकुंडली बनाकर देश-विदेश कहीं भी आप तक पहुंचाने की सुविधा है।