Blog

28 जनवरी को बक्सर किला मैदान मे आयोजित एनडीए गठबंधन का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन मे लोजपा रामविलास के हजारों कार्यकर्ता होंगें शामिल—- अखिलेश

28 जनवरी को बक्सर किला मैदान मे आयोजित एनडीए गठबंधन का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन मे लोजपा रामविलास के हजारों कार्यकर्ता होंगें शामिल—- अखिलेश
आज बक्सर लोजपा रामविलास का राजपुर व इटाढी प्रखंड का संयुक्त कार्यकर्ता बैठक व मिलन समारोह आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता इटाढी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मदन पासवान ने किया। जबकी संचालन राजपुर प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया।
इस बैठक मे मुख्य अतिथी के तौर पर बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह शामिल हुए।
विशिष्ट अतिथी के तौर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल चौबे व प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान उपस्थित हुए।
इस कार्यकर्ता बैठक व मिलन समारोह मे सर्व प्रथम समाजिक कार्यकर्ता विजय नारायण तिवारी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई व उन्हे किसान प्रकोष्ठ का जिला महासचिव मनोनीत किया गया। विजय नारायण तिवारी ने सभी पार्टी पदाधिकारी को अंगवसत्र व फुल माला से स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की पुरे बिहार के सभी जिलो मे एनडीए गठबंधन का संयुक्त जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। जिसमे सभी पांचो पार्टी भाजपा, लोजपा,जद यू, रालोम व हम के बुथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हो रहे है । इस संयुक्त सम्मेलन मे पांचो पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथी के तौर पर शामिल हो रहे है ।
बक्सर जिला मे आगामी 28 जनवरी को बक्सर किला मैदान मे एनडीए गठबंधन का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित है । इसमे बक्सर लोजपा रामविलास के हजारों-हजार बुथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होगें।
इस बैठक मे मुख्य रूप से शामिल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल चौबे, प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राम जी राय, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्रीनिवास पासवान, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर पासवान, जिला महासचिव सोमप्रकाश पासवान, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अमरेश चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष भोले शंकर पासवान, संसदीय बोर्ड के प्रखंड अध्यक्ष सुग्रीव पासवान, धनंजय चौबे,सतेन्द्र पासवान, सुरेन्द्र पासवान, नंदलाल बारी,सुरेन्द्र राम, घनश्याम पासवान, बुधन पासवान, आदि दर्जनों लोग शामिल हुए।
अखिलेश कुमार सिंह
जिलाध्यक्ष लोजपा रामविलास
बक्सर

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button