Blog

4 फरवरी से होगा मंगल मिलन अभियान: प्रदेश अध्यक्ष

हिन्दू राष्ट्र निर्माण और जनसंख्या नियंत्रण कानून के उद्देश्य से प्रवीण कुमार ने किया ऐलान

हनुमान चालीसा पाठ से सनातनियों को प्रेरित करने का संकल्प

25 जनवरी को महाकुंभ में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का हिन्दू फ्रंट ऑफ भारत में विलय

4 फरवरी से होगा मंगल मिलन अभियान: प्रदेश अध्यक्ष

हिन्दू राष्ट्र निर्माण और जनसंख्या नियंत्रण कानून के उद्देश्य से प्रवीण कुमार ने किया ऐलान

हनुमान चालीसा पाठ से सनातनियों को प्रेरित करने का संकल्प

अररिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

आगामी 25 जनवरी को प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का विधिवत विलय हिन्दू फ्रंट ऑफ भारत में किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण घोषणा जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज और फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर हज़ारों संतों की उपस्थिति में जूना अखाड़े के मुखिया हरि गिरी जी महाराज हिन्दू फ्रंट ऑफ भारत के मुख्य उद्देश्य ‘हिन्दू राष्ट्र निर्माण’ से संबंधित कैलेंडर का विमोचन करेंगे।

यह जानकारी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने अररिया जिले के एक निजी विद्यालय में आयोजित जेएसएफ अररिया जिला कार्यकर्ता बैठक के दौरान दी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस ऐतिहासिक घटना का साक्षी बनने के लिए बिहार राज्य के सैकड़ों कार्यकर्ता 24 जनवरी को प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। इसके लिए पूरे बिहार में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

प्रवीण कुमार ने कहा, “हिन्दू फ्रंट ऑफ भारत का मुख्य उद्देश्य हिन्दू राष्ट्र का निर्माण और देश में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता फैलाना है। साथ ही, हमारी प्रमुख मांगों में शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना, समान नागरिक संहिता का कानून बनाना, वक्फ बोर्ड, काशी-मथुरा सहित धार्मिक स्थलों की मुक्ति के लिए पूजास्थल कानून की समाप्ति और धर्मांतरण पर रोक लगाना है।”

उन्होंने आगे बताया कि इस उद्देश्य को लेकर 4 फरवरी से पूरे देशभर में मंदिरों में ‘साप्ताहिक मंगल मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से अधिक से अधिक सनातनियों को संगठित कर मिशन हिन्दू राष्ट्र के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने विचार साझा किए। प्रदेश महासचिव सुबोध मोहन ठाकुर, प्रदेश सचिव सत्यवान मालाकार, महिला विंग की प्रदेश महासचिव शिवानी सिंह, जिला संयोजक संदीप कुमार, जिला महासचिव अर्णव सिंह गोलू, जिला मीडिया प्रभारी प्रसन्न जीत चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष नितेश रवि, महिला विंग की नेत्री गोरी यादव, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी रंजन, चंद्रकला राय, अशोक राय आदि ने आगामी 4 फरवरी को अररिया जिले के 21 मंदिरों में मंगल मिलन सह हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन की जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को पूरी ताकत से सफल बनाने का संकल्प लिया और प्रदेशभर में इसे लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम के जरिए हिन्दू फ्रंट ऑफ भारत की ओर से हिन्दू राष्ट्र के निर्माण और सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button