उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, के लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति एवं वितरण हेतु कैंप का किया गया आयोजन ।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, यथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आदि के लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति एवं वितरण हेतु कैंप का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा कैंप में उपस्थित सभी उद्यमियों को उनके संबंधित परियोजनाओं के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएँ दी गईं तथा उन्हें अपने कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।
कैंप में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों सहित लीड बैंक मैनेजर की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। साथ ही जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सुश्री ज्ञानेश्वरी कुमारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।इस अवसर पर लाभुकों के बीच कुल 1 करोड़ 73 लाख रुपए के ऋण की स्वीकृति एवं वितरण किया गया।
जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में इस प्रकार के कैंपों का आयोजन महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।