महिला की हत्या का एक मामला थाना में दर्ज, सास गिरफ्तार
महिला की हत्या का एक मामला थाना में दर्ज, सास गिरफ्तार
अंधराठाढी, मधुबनी।
स्थानीय थाना क्षेत्र की गंगद्वार पंचायत स्थित रजनपुरा पासवान बस्ती मे एक महिला की हत्या कर उसे फंदा से लटकाने का एक मामला प्रकाश मे आया है ।पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रजनपुरा पासवान बस्ती की पुनीता देवी (35 ) को पति,देवर एवं सास ने मिलकर जान से मार कर फंदा पर लटका दिया था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया
।मृतक महिला के पिता सुपौल जिला के मरौना थाना निवासी महादेव पासवान के लिखित आवेदन के आलोक मे मृतका की सास सुधारा देवी को गिरफ्तार कर लिया। ।मृतका के पिता के द्वारा सास,पति एवं देवर पर दहेज के लिए दो लाख रुपये की मांग करने और इसके लिए लगातार प्रताडित करने आरोप लगाया है ।मृतका की शादी आठ वर्ष पूर्व रजनपुरा निवासी गोविन्द पासवान के साथ हुआ था ।मृतका के पिता ने पति गोविन्द पासवान,सास सुधारा देवी एवं देवर मिथुन पासवान को दायर प्राथमिकी में नामजद किया है ।
अंधराठाढ़ी के थानाध्यक्ष सह अनुसंधानकर्ता राहुल कुमार ने बताया कि मृतका के पति एवं देवर के फरार होने के कारण मौके पर मौजूद सास को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।मृतका की लाश को आवश्यक पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी भेजा गया है।


