देश

जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ का मुद्दा आएधारित कन्वेंशन आयोजित, लिये गये कई निर्णय

जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ का मुद्दा आएधारित कन्वेंशन आयोजित, लिये गये कई निर्णय

जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ का मुद्दा आएधारित कन्वेंशन आयोजित, लिये गये कई निर्णय

पत्रकार एवं सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा करना दुर्भाग्यपूर्ण, सहानुभूति पूर्वक विचार कर किया जाय दोष मुक्त – छत्रपति यादव

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने हेतु पारदर्शी व स्वस्थ पत्रकारिता करने की जरुरत – रंजन वर्मा

सभी 50 वर्षीय पत्रकार रंजन वर्मा सरीखे पत्रकारों को पेंशन सम्मान दें सरकार, सूची भेजें जिला प्रशासन – किरण देव यादव

मार्च माह में होगा जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ का सम्मेलन – सुमलेश कुमार

खगड़िया/जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ का बैठक एन ए सी रोड अवस्थित पूर्व विधायक छत्रपति यादव के आवास पर जिलाध्यक्ष सुमलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक का सफल संचालन, विषय प्रवेश व प्रस्ताव संघ के संरक्षक किरण देव यादव ने किया।
बैठक में सोशल पोर्टल चैनल यूट्यूबर प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक वेब मीडिया कर्मी एवं स्वतंत्र पत्रकारों ने भाग लिया।
बैठक में पत्रकारों का समस्या रेखांकित कर समाधान हेतु सशक्त पहल एवं संघर्ष करने पर बल दिया गया। तथा सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह मार्च महीना के अंत तक करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आये दिन पत्रकारों पर हो रहे हमला हत्या झूठा मुकदमा करने, संवेदनशील समाचार संकलन करने में आंशिक त्रुटि के कारण मुकदमा होने, बड़े ब्रांडिंग के समाचारों में संवेदनशील त्रुटि को नजरअंदाज कर छोटे पत्रकारों पर मुकदमा करने, निर्दोष समाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर मुकदमा करने, प्रेस क्लब भवन का व्यवस्था संधारण करने, यथा वाई फाई , पेयजल, कैंटीन, आपात स्थिति में रात्रि विश्राम करने की व्यवस्था उपलब्ध करने, सरकारी प्रशासनिक मंत्री मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सभी पत्रकारों को प्रवेश कार्ड व सूचना देने, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, 50 वर्षीय सभी प्रकार के ब्रांडेड एवं अनब्रांडेड पत्रकारों को पेंशन देने, ब्रांडेड श्रमजीवी पत्रकारों को परिचय पत्र प्रमाण पत्र निर्गत करने, सभी प्रकार के पत्रकारों को जिला स्तर पर सूचीबद्ध करने एवं प्रशासनिक डायरी में नाम, मोबाइल नंबर, चैनल नाम दर्ज करने, पत्रकारों के विरुद्ध किसी प्रकार का आये आवेदन पर कमिटी गठित कर गहन छानबीन के बाद कार्रवाई करने, उक्त कमेटी में प्रशासन, पत्रकार प्रतिनिधि, पुर्व एवं वर्तमान प्रतिनिधि, डीपीआरओ का संयुक्त मोनिटरिंग कमेटी बनाने, भदास बालिका कांड में निर्दोष पत्रकार एवं सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता को मुकदमा से दोष मुक्त करने, वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने, जिले में गिरते विधि व्यवस्था पर रोक लगाने, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने, सरकार प्रशासन आमजन पत्रकार जनप्रतिनिधि के बीच संवाद सेतु को सुदृढ़ व विकसित करने, पुलिस पब्लिक प्रेस मीटिंग मंथली करने, आपसी समन्वय स्थापित करने, पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने, पारदर्शी स्वच्छ स्वस्थ पत्रकारिता करने, पीत पत्रकारिता से परहेज करने, समाज व देश हित, जनहित समस्या परक समाचार की प्रधानता देने, समाचार स्रोत एवं सूत्र के बीच संकीर्ण मानसिकता नहीं रखने आदि गंभीर विषय पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श कर कई निर्णय लिये गये।
पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है, आपसी भेदभाव, ऊंच-नीच, जातिगत मानसिकता, पीत पत्रकारिता , से ऊपर उठकर देशभक्ति की भावना जागृत करने हेतु कलम कुंध नहीं होनी चाहिए। समस्या परक, संघर्ष आंदोलन, सरकार एवं प्रशासनिक समाचार को प्राथमिकता के तौर पर प्रकाशित करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों का चुनौतीपूर्ण दायित्व है जिसे हर संभव कर्तव्यबोध होना व निभाना चाहिए।
पत्रकार संघ के संरक्षक किरण देव यादव ने कहा कि जिला एवं कोसी जोन पत्रकार सम्मेलन में देश के चर्चित पत्रकार रवीश कुमार, प्रसून बाजपेई, अभिसार शर्मा, आदि को आमंत्रित किया जाएगा। श्री यादव ने जिले के वयोवृद्ध पत्रकारिता क्षेत्र के भीष्म पितामह रंजन वर्मा सरीखे पत्रकारों को पत्रकार पेंशन सम्मान देने की मांग किया।
पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुमलेश कुमार ने पत्रकारों से एकजुट होकर समाचार समाधान हेतु संघर्ष एवं मजबूत पहल करने का अपील किया।
बैठक में जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ के कमिटी को विस्तार किया गया, जिसमें मार्गदर्शक रंजन वर्मा, संयोजक पूर्व विधायक छत्रपति यादव, संरक्षक किरण देव यादव, अध्यक्ष सुमलेश कुमार, सचिव संजय कर्ण, कोषाध्यक्ष विक्रम शर्मा, उपाध्यक्ष देव जी, राजू राइन, जन्मेजय कुमार, विक्रम कुमार, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, नीतीश कुमार, सह सचिव सोनू कुमार, घनश्याम कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार को सर्वसम्मति से चयन गया।
अंत में जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि एवं जहां न पहुंचे सरकार, वहां पहुंचे पत्रकार, नारों को बुलंद किया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button