Blog

स्मृति शेष पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

स्मृति शेष पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।


पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह आजीवन कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम करते रहे,,अमिता भूषण।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्मृति शेष पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह की याद में शुक्रवार की संध्या सिमरिया उनके आवास पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी, बरौनी इकाई के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजीव फिरोज ने किया। वही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बेगूसराय विधानसभा की पूर्व विधायक कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण ने कहा कि पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह आजीवन कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम करते रहे। उनकी यात्रा यहीं खत्म नहीं होनी चाहिए। इस कारवाँ को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के तमाम लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश डेलीगेट वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण सिंह ने कहा कि पुरुषोत्तम सिंह ने बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वर्षों निष्ठापूर्वक काम किया। वे स्वाभिमानी व्यक्ति थे। बेगूसराय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चुनचुन राय ने पुरुषोत्तम सिंह को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि वे चिलचिलाती धूप में भी कांग्रेस का परचम बुलंद करने से पीछे नहीं हटते थे। सिमरिया को विकास की धारा से जोड़ने के लिए सदैव चिंतित रहते थे। बेगूसराय जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पुरुषोत्तम बाबू ने कांग्रेस के दधीचि के रूप में सिमरिया के विकास में अहम योगदान दिया। श्रद्धांजलि सभा को बेगूसराय कांग्रेस किसान सेल के अध्यक्ष बद्री सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम अनुग्रह सिंह, श्याम सिंह कंपनी ,बिहट नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन कुमार, सिमरिया एक के पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, कांग्रेस मीडिया प्रभारी गौरव कुमार, बेगूसराय युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार, शोषित समाज दल के राष्ट्रीय सचिव केदारनाथ भास्कर, शिक्षक शोभाकांत झा, सिमरिया एक के पूर्व पंसस शत्रुघ्न राय, राजेंद्र राय नेताजी, राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति के उपाध्यक्ष कैलाश सिंह, कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह, लक्ष्मणदेव कुमार, मल्हीपुर उत्तरी पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बिहट के पूर्व प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी, कांग्रेस नेता मुकेश कुमार आदि ने संबोधित किया। श्रद्धांजलि सभा के आरंभ में आगत अतिथि, ग्रामीण बुद्धिजीवी एवं परिवार के तमाम सदस्यगण ने सिमरिया के पूर्व मुखिया परमानंद सिंह के पुत्र समेत उपस्थित सभा कार्यकर्ता ग्रामीणों ने दिवंगत पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।। तत्पश्चात उनके भाई दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार, कांग्रेस नेता मोहित कुमार, दिनकर स्मृति विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार, सनातन सिंह, जयकृष्ण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, मुकेश कुमार, कुंदन कुमार उर्फ पिंटू, विनोद बिहारी, प्रियव्रत, वार्ड सदस्य चंदन कुमार सूरज, चंद्रभूषण सिंह, राजीव कुमार, बृज किशोर सिंह, जितेश कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button