
अखिल भारतीय बिद्यार्थी परिषद का कार्यशाला आयोजित
अखिल भारतीय बिद्यार्थी परिषद का कार्यशाला आयोजित
अखिल भारतीय बिद्यार्थी परिषद का कार्यशाला आयोजित

अंधराठाढ़ी, मधुबनी।
प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित प्लस टू एम आर जी विद्यालय परिसर में रविवार को अभाविप सदस्यों का
एक कार्यशाला आयोजित किया गया। यह कार्यशाला
परिषद के संगठनात्मक जिला झंझारपुर स्तरीय था।इसमें सदस्य्ता अभियान की रणनीति, लक्ष्य निर्धारण और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की गई। संगठनात्मक जिला झंझारपुर की सदस्यता का लक्ष्य फ़िलहाल 8,000 निर्धारित किया गया है जिसे सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। मुख्य रूप से उत्तर बिहार प्रांत के खेलो भारत के प्रांत सह संयोजक विष्णु विज्ञान झा ने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि यह एक राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित युवाओं का आंदोलन है।
मौके पर मधुबनी, झंझारपुर के विभाग संयोजक रोहित कुमार, जिला संयोजक निखिल कुमार, जिला सह संयोजक निरंजन झा , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नटवर कुमार , केतन राज , परमानंद झा, लौकही इकाई के नगर मंत्री धर्मेंद्र यादव , पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नितीश कुमार, दिव्यानी मेहता , सत्यम चौधरी ,सौरव सिंह , सरोज राम , दिव्यांशु मेहता, गौरव कुमार, आयुष पाठक, नीतीश झा, जयदीप कुमार, धीरज कुमार, देवेंद्र कुमार, अमर कुमार, सुनील कुमार भगवान जी , आदित्य कुमार, केशव झा ,ऋषि कुमार, पूर्वभास्कर आदि मौजूद थे।


