समस्तीपुर

अखिल भारतीय किसान सभा ने मनाया 90 वा स्थापना दिवस

अखिल भारतीय किसान सभा ने मनाया 90 वा स्थापना दिवस

अखिल भारतीय किसान सभा ने मनाया 90 वा स्थापना दिवस

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर।अखिल भारतीय किसान सभा का 90 वां स्थापना दिवस के अवसर पर समस्तीपुर जिला किसान कौंसिल जिला कार्यालय पर मनोज प्रसाद सुनील की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाईं गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने झंडोत्तोलन कर शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात स्थापना दिवस पर सभा को सम्बोधित करते हुए अवधेश कुमार,ललन चौधरी,अजय कुमार, सत्यनारायण सिंह ने किसान सभा के द्वारा देश की आजादी की लड़ाई में किसानों का संघर्ष और बलिदान तथा किसानों के अधिकार पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपेंद्र राय, लाला प्रसाद, गंगाधर झा, विधानचंद, सिया प्रसाद यादव,जय जय राम यादव, मिथलेश सिंह, रामाश्रय महतो, रामदयाल भारती, रामसागर पासवान, बसंती देवी, भोला राय, राघवेन्द्र यादव, दिनेश पासवान,बिगन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य साथियों ने भाग लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button