बिहार एवं झारखंड

अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई ने मनाया संत गाडगे महाराज का महापरिनिर्वाण दिवस।

अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई ने मनाया संत गाडगे महाराज का महापरिनिर्वाण दिवस।

अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई ने मनाया संत गाडगे महाराज का महापरिनिर्वाण दिवस।


अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई बेगूसराय ने संत गाडगे महाराज के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभा की शुभारंभ किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने अखिल भारतीय धोबी महासंघ बेगूसराय जिला प्रखण्ड की संगठन के मजबूती पर बल देते हुए कहा कि,प्रखंड स्तर पर संगठन कैसे मजबूत हो इस पर विशेष रूप से चर्चा होनी चाहिए । वही अशोक रजक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संत गाडगे महाराज के बताएं रास्ते पर चलकर ही आगे समाज का उत्थान किया जा सकता है, उन्होंने आगामी 28 दिसंबर 2025 को पटना में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को चलने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री गांधी बैठा ने शिक्षा पर जोड़ देते हुए कहा कि संत गाडगे महाराज कहा करते थे अगर खाने के लिए थाली नहीं हो तो हाथ में रखकर खाओ लेकिन बच्चे को जरूर पढ़ाओ , अपने हक अधिकार को जानने के लिए एवं बहुजन समाज के उत्थान के लिए शिक्षा का होना अतिआवश्यक है,।वही जिला सचिव अभिनंदन रजक ने कहा कि शिक्षा की ओर अग्रसर करने वाले राष्ट्र संत गाडगे जी महान समाज सुधारक स्वच्छता के जनक, लोक शिक्षक थे ,जिन्होंने अंधविश्वास, जातिवाद,पाखंड एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अनवरत संघर्ष करते रहे साथ ही, शिक्षा एवं मानव सेवा का संदेश अपने संकीर्तन, प्रवचनों के माध्यम से जन जागरण करते रहे।उनके नाम से महाराष्ट्र में बहुत सारे विश्वविद्यालय कॉलेज धर्मशाला बनाए गए हैं,। संघ के अध्यक्ष बालेश्वर रजक ने कहा हमें इनके बताएं रास्ते पर चलना चाहिए, कोषाध्यक्ष फुलेना रजक ने अपनी कविता के माध्यम से चर्चाएं की। युवा अध्यक्ष अभिराम रजक एवं पूर्व थाना प्रभारी राधे रजक ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज का कल्याण किया जा सकता है।विजय नंद रजक ने कहा कि सभी प्रखंड में संगठन को हम मजबूत करेंगे विपिन रजक ने कहा प्रखण्ड स्तरीय सम्मेलन कर सबको बुलाऊंगा । संजीव कुमार शिक्षक ने कहा संगठन बनाने के लिए कमेटी बनाना जरूरी है। रामेश्वर रजक ने कहा कि संगठन मजबूत करना हम सब का मुख्य उद्देश्य है।वही ईश्वर रजक प्रमंडल प्रभारी ने समीक्षा करते हुए कहा कि संगठन में अपनी-अपनी सबको जवाबदेही लेनी चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन अशोक रजक ने किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button