
वारिसनगर के नाबालिग लड़की के सभी दुष्कर्मी की हो तत्काल गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल से सजा मिले- बंदना सिंह
वारिसनगर के नाबालिग लड़की के सभी दुष्कर्मी की हो तत्काल गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल से सजा मिले- बंदना सिंह
वारिसनगर के नाबालिग लड़की के सभी दुष्कर्मी की हो तत्काल गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल से सजा मिले- बंदना सिंह
अमरदीप नारायण प्रसाद
बढ़ते हत्या-अपराध- ब्लातकार पर रोक लगे- शांति देवी
समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के नाबालिग लड़की दुष्कर्म कांड की निंदा करते हुए महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह एवं वारिसनगर की महिला नेत्री शांति देवी ने घटना के तमाम दुष्कर्मी को तत्काल गिरफ्तार करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
महिला नेताद्वय ने कहा है कि दुष्कर्मी रखुखदार परिवार से है इसलिए पुलिस जानकारी के बाबजूद उनकी गिरफ्तारी में टालमटोल कर रही है। अगर अविलंब घटना की जांच कर कथित सामुहिक दुष्कर्म कांड के तमाम आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो ऐपवा आंदोलन चलाने को बाध्य होगी। नेताद्वय ने समस्तीपुर में बढ़ते महिला हत्या- अपराध- ब्लातकार, छिनतई पर रोक लगाने की मांग की है।
विदित हो की वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शीतल पेय खरीदने जा रही एक नाबालिग लड़की को कुछ मनचले पकड़कर निर्जन स्थान गाछी में ले गये जहां उसके साथ विभत्स ढ़ंग से दुष्कर्म की गई। बेहोश होने पर उसे छोड़कर मनचले भाग निकले। राहगीर के चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटकर सदर अस्पताल लाया जहां लड़की की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए उसे गहन चिकित्सा के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया।