
बीहट में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित ए बी भी पी ने पुलिस-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।
बीहट में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित ए बी भी पी ने पुलिस-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।
बीहट में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित ए बी भी पी
ने पुलिस-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बीहट क्षेत्र में आए दिन हो रही दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं और इनसे हो रही जनहानि से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस मार्ग को अब लोग ‘मौत का घर’ कहने लगे हैं। क्षेत्र के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों के निकट यह राजमार्ग बच्चों, अभिभावकों और आम नागरिकों के लिए खतरे का सबब बन चुका है।हालिया सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल एवं तनाव बना हुआ है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों लगातार एन एच 31 पर हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैली हुई है,लगातार हो रही मौतों और जान-माल की क्षति ने बीहट की जनता को आंदोलित कर दिया है।विद्यालयों की सुरक्षा दाव पर है,बीहट एन एच-31 के पूरब और आस-पास कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जिनमें आर सी एस एस कॉलेज, महात्मा गांधी हाई स्कूल, राजकीयकृत्य बैदेही वल्लभ शरण बालिका उच्च विद्यालय बीहट, ज्ञान भारती, न्यू एरा एकेडमी, और संस्कार गुरुकुल, वत्स लाइब्रेरी जैसे संस्थान और विद्यालय शामिल हैं।
इसपर बीहट नगर इकाई के नगर अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा “हम अपने बच्चों की सुरक्षा दाँव पर लगाकर नहीं रख सकते। माँ-बहनें डरती हैं कि कहीं बाहर निकले उनके अपने को कुछ हो न जाए। यह डर अब बर्दाश्त से बाहर है।”
इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लाते हुए, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ए बी भी पी बीहट नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से मांग की है कि
उत्तम ट्रैफिक व्यवस्था हो,सड़क पर से अतिक्रमण हटाया जाए ,।साथ ही, आपातकालीन सेवा 112 की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन सौंपने वाले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की, तो बीहट की युवा और तमाम जनता मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम करने पर मजबूर होगी।
इस पे बीहट नगर इकाई के नगर मंत्री हिमांशु कुमार ने कहा “अब हम अपने अभिभावकों और साथियों को जान जोखिम में नहीं डालेंगे । हमें प्रशासन से पूर्ण विश्वास चाहिए कि अब से यह दुर्भाग्यपूर्ण क्षति नहीं होगी।”
स्थानीय जनता और विद्यार्थी परिषद ने उम्मीद जताई है किपुलिस-प्रशासन इस गंभीर विषय को प्राथमिकता देगा और बीहट के नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करेंगे। इसमें मौजूद हमारे बीहट नगर इकाई के कलामंच संयोजक सुरजीत आनंद, माधव, प्रिंस, रोहन, सुधांशु, केशव और अन्य विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



