
अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए
अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए
सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड

मुंबई । ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड शो 2025 में इस साल की सबसे चर्चित भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ फ़िल्म के लिए अपर्णा मलिक को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाज़ा गया। ये अवॉर्ड उन्हें उनके दमदार अभिनय और भावनात्मक पकड़ के लिए मिला है, जिसने दर्शकों और समीक्षकों दोनों का दिल जीत लिया।
इस फ़िल्म के निर्माता हैं प्रदीप सिंह और निर्देशक हैं प्रवीण गुदरी, जिन्होंने अपर्णा को एक मज़बूत महिला किरदार में पेश किया जो समाज के पारंपरिक ढांचों को चुनौती देती है।

अपर्णा मलिक ने अवॉर्ड लेते हुए कहा, “यह सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, मेरी मेहनत और टीम के विश्वास की जीत है। मैं अपने निर्देशक और निर्माता की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया।”
मैं इस सम्मान को पाकर बेहद अभिभूत हूँ। सबसे पहले मैं ईश्वर का धन्यवाद करना चाहती हूँ, जिन्होंने मुझे यह अवसर और क्षमता दी।
मेरे माता-पिता, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया, मेरा मार्गदर्शन किया और हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया — आज का दिन उनके आशीर्वाद के बिना अधूरा होता।
मेरे परिवार, दोस्तों और समस्त भोजपुरी फ़िल्म के दर्शकों का दिल से आभार, जिनके विश्वास और प्यार ने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया।

साथ ही मैं निर्देशक प्रवीण गुदरी जी और निर्माता प्रदीप सिंह जी को भी धन्यवाद देना चाहती हूँ, जिन्होंने मुझ पर भरोसा करके ‘सास बहू की पंचायत’ जैसे सामाजिक संदेश वाली फिल्म में मौका दिया। ये अवॉर्ड हम सबकी टीम वर्क और एकता की जीत है।”
फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ सामाजिक सरोकारों को छूती हुई कहानी है, जिसमें महिलाओं की भूमिका और उनकी आवाज़ को केंद्र में रखा गया है। अपर्णा की अभिनय यात्रा की यह शुरुआत वाकई में भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए एक नई उम्मीद की किरण साबित हो रही है।


