बिहार एवं झारखंड

अररिया का हॉट सीट नरपतगंज में मतदान से पूर्व इस्तीफा – राजद को बड़ा झटका!

अररिया का हॉट सीट नरपतगंज में मतदान से पूर्व इस्तीफा – राजद को बड़ा झटका!

अररिया का हॉट सीट नरपतगंज में मतदान से पूर्व इस्तीफा – राजद को बड़ा झटका!

नरपतगंज में बगावत: 32 पंचायत अध्यक्ष समेत दर्जनों प्रखंड कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

नरपतगंज/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले राजद (RJD) को नरपतगंज विधानसभा से बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।
यहाँ पार्टी के 42 में से 32 पंचायत अध्यक्षों के साथ-साथ दर्जनों प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

इन नेताओं ने पार्टी द्वारा आधारहीन तरीके से मनीष यादव को उम्मीदवार घोषित करने का विरोध करते हुए त्यागपत्र सौंपा।
राजद के अंदर यह असंतोष का विस्फोट माना जा रहा है, जो सीधे चुनावी परिणामों पर असर डाल सकता है।

क्या कहा असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने:

त्यागपत्र देने वाले नेताओं ने कहा — “हम पार्टी की विचारधारा से नहीं, निर्णय प्रक्रिया की अपारदर्शिता से नाराज़ हैं। जनता की भावनाओं को दरकिनार कर टिकट वितरण किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि अब वे जनता के हित और क्षेत्र के सम्मान की लड़ाई को नया स्वरूप देंगे।

राजद के लिए मुश्किलें क्यों बढ़ीं:

मतदान से पूर्व संगठन में दरार से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा।

नरपतगंज सीट पर विपक्षी दलों का पलड़ा अब भारी माना जा रहा है।

32 पंचायत अध्यक्षों का सामूहिक इस्तीफा स्थानीय समीकरणों को बदल सकता है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा:

नरपतगंज में राजद की यह अंदरूनी कलह अब खुले मंच पर आ गई है।विश्लेषकों का मानना है कि यह बगावत चुनावी मैदान में राजद को महंगा पड़ सकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button