
नेपाल चुनाव से पहले सीमा पर हाई अलर्ट, IG ने चौकियों का लिया जायजा
नेपाल चुनाव से पहले सीमा पर हाई अलर्ट, IG ने चौकियों का लिया जायजा
नेपाल चुनाव से पहले सीमा पर हाई अलर्ट, IG ने चौकियों का लिया जायजा

अररिया में SSB की बाह्य सीमा चौकियों का निरीक्षण, जवानों को सघन निगरानी और रात्रि गश्ती के निर्देश
अररिया।
सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सीमांत मुख्यालय, पटना के महानिरीक्षक श्री निशीत कुमार उज्ज्वल ने 02 एवं 03 फरवरी 2026 को 52वीं वाहिनी, अररिया की बाह्य सीमा चौकियों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा, गश्ती व्यवस्था तथा जवानों की आवासीय और प्रशासनिक सुविधाओं का जायजा लिया।
आईजी ने नेपाल में आगामी चुनाव के मद्देनज़र सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने, समन्वय मजबूत करने और विशेष रूप से रात्रिकालीन गश्ती को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं रात में सीमा क्षेत्र में गश्त कर जवानों की तैनाती और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।
जवानों के मनोबल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा और सजगता के साथ निभाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि जवानों की सुविधाओं के प्रति सीमांत मुख्यालय हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा। निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक राजेश टिक्कू, कमांडेंट महेंद्र प्रताप समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।



