
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में स्वीकृत पदसंरचना एवं विभागीय भर्ती नियम
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में स्वीकृत पदसंरचना एवं विभागीय भर्ती नियम
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में स्वीकृत पदसंरचना एवं विभागीय भर्ती नियम

अनुसार पात्र अधिकारी एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा रहा है। जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों का समयमान वेतनमान 10-20 एवं 30 वर्ष की समयावधि पूर्ण हो गई है, उन्हें वेतनमान का लाभ दिये जाने के पूर्व विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया अनुसार वांछित 05 वर्षो के गोपनीय प्रतिवेदनों की जांच कर एवं संबंधितों से पूर्ण कराकर तथा विभागीय जांच समाप्ति की स्थिति अनुसार समयमान वेतनमान का लाभ दिये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
विकलांग कर्मचारियों को स्वीकृत पदसंरचना पदोन्नति कोटे के उपलब्ध पदों पर शासन द्वारा निर्धारित विकलांग कर्मचारियों के आरक्षण अनुसार पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जावेगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को संयुक्त वरिष्ठता सूची के आधार पर पात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियांे का वर्ष 2008 से अब तक लगभग 50 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है तथा दिनांक 09.01.2026 को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के अनुशंसा अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर 01 एवं सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर 02 कर्मचारियों की पदोन्नति आदेश जारी की गई है। भविष्य में रिक्त होने वाले पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही की जावेगी।
जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक निगम मद में राशि उपलब्धता के आधार पर नगर पालिक निगम, भिलाई से सेवानिवृत्त हुये अधिकारी एवं कर्मचारियों के देय स्वत्वों का भुगतान किया जाता है। शासन के पत्र क्रमांक/एफ-5-6/2025/18 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 03.04.2025 के अनुसार निगम के सेवानिवृत्त एवं मृतक अधिकारी एवं कर्मचारियों के उपादान भुगतान राशि रूपये 1085.36 लाख की संचित निधि से आहरित करने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसके परिपालन में निगम द्वारा वर्ष 2018 से 2024 तक 209 सेवानिवृत्त एवं मृतक अधिकारी एवं कर्मचारी का उपादान राशि रूपये 1085.36 लाख भुगतान किया गया है


