Blog

बिहार राज्य स्तरीय प्रजापति समुदाय की बैठक हाजीपुर में संपन्न

बिहार राज्य स्तरीय प्रजापति समुदाय की बैठक हाजीपुर में संपन्न

बिहार राज्य स्तरीय प्रजापति समुदाय की बैठक हाजीपुर में संपन्न

हाजीपुर (वैशाली), 3 अगस्त 2025:
प्रजापति श्री विश्वकर्मा मंदिर, कौनहारा घाट परिसर में रविवार को बिहार राज्य स्तरीय प्रजापति समुदाय की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य समाज में राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाना एवं युवाओं की भूमिका पर विमर्श करना था।
बैठक की अध्यक्षता मंदिर प्रबंधक प्रजापति प्रेमनाथ भारती ने की। इस अवसर पर प्रजापति श्री विश्वकर्मा मंदिर के महंत श्री राम एकबाल दास जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की।
मुख्य अतिथियों में श्री शशि भूषण पंडित (अध्यक्ष, प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, कांग्रेस), श्री उमेश पंडित (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, आरजेडी) तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री रौशन कुमार प्रजापति (सुपौल) शामिल रहे।
मुख्य वक्ताओं में डॉ. रामनरेश पंडित (मुजफ्फरपुर), डॉ. जय भगवान विमल (सासाराम), प्रजापति अशोक कुमार (बक्सर), प्रो. तारकेश्वर पंडित, तारकेश्वर पंडित (पूर्व प्रमुख बिद्दुपुर), डॉ. टी.एन. पंडित, डॉ. अजय कुमार, दीपक आर्य उर्फ कालीचरण (भाजपा, सिवान), राजकुमार पंडित (भाजपा, समस्तीपुर) सहित कई शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने भाग लिया।
बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 20 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। विशेष रूप से रोहित प्रजापति, बाहुबली रंजन प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, रौशन प्रजापति, डॉ. अमित प्रजापति, राजकुमार पंडित, गोविंद पंडित, पुतुल पंडित, सोनू पंडित आदि युवाओं ने समाज में नेतृत्व और जागरूकता की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्वागत में मंदिर कमिटी के सदस्य रामसोभित पंडित, मनोज पंडित, उदय कुमार, अयोध्या पंडित, राजू पंडित, बबलू पंडित सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समन्वयन उप प्रबंधक रामप्रवेश प्रसाद, सचिव राजू कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश पायलट एवं उपकोषाध्यक्ष भोला पंडित ने किया।
बैठक में वक्ताओं ने समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक उत्थान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button