बिहार एवं झारखंड

बाईक सवार अपराधियों ने रूपक को गोली मारकर कर दी हत्या, क्षेत्र में मची हलचल!

बाईक सवार अपराधियों ने रूपक को गोली मारकर कर दी हत्या, क्षेत्र में मची हलचल!

बाईक सवार अपराधियों ने रूपक को गोली मारकर कर दी हत्या, क्षेत्र में मची हलचल!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर मे भाजपा नेता दीपक सहनी के भाई को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर निवासी राम बाबू सहनी का 23 वर्षीय पुत्र रूपक सहनी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में रूपक सहनी अपने कंप्यूटर की दुकान पर बैठा हुआ था, उसी वक्त बाइक सवार अपराधी पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। घायल अवस्था में आनन फानन में उसे स्थानीय लोगों के द्वारा खानपुर स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर नितेश कुमार राणा द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर रूपक सहनी की मौत होने पर क्षेत्र में हलचल मची हुई है। इधर जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में दो युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। इधर इस घटना को लेकर सादीपुर गांव में आक्रोशित लोगों ने आरोपी के दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए दुकान में आग लगाकर कीमती सामानों को नष्ट कर दिया तथा समानों को सड़क पर फेक दिया। वही इस घटना को लेकर खानपुर, शिवाजीनगर, वारिसनगर, मथुरापुर थाना की पुलिस उक्त गांव में कैंप कर रही है। बहरहाल शादीपुर गांव में दहशत का माहौल कायम है। मौके पर खानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, सदर डीएसपी टू संजय कुमार, इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, राहुल कुमार, अफरोज आलम आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button