
बिक्रम पीएचसी अब दतियाना में शिफ्ट

पटना जिले के बिक्रम स्थित पीएचसी सोमवार को विधिवत रुप से दतियाना गांव स्थित नवनिर्मित सीएचसी में शिफ्ट हो गया कल मंगलवार से सीएचसी में ओपीडी समेत सारी सेवाएं शुरु हो जाएगी यह जानकारी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मानसी उपाध्याय ने दी उल्लेखनीय है कि 1912 ई. में अंग्रेजी शासनकाल में बना यह अस्पताल (अब पीएचसी) के स्थानांतरण किए जाने के खिलाफ पिछले कई माह से स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन और सड़क जाम किया गया था प्रखंड मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर इस पीएचसी को सीएचसी में शिफ्ट किए जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने स्थानांतरण के खिलाफ चरणवध आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है



