बिहार एवं झारखंड

पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक रामप्रीत पासवान का बीजेपी ने काटा टिकट 

पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक रामप्रीत पासवान का बीजेपी ने काटा टिकट 

पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक रामप्रीत पासवान का बीजेपी ने काटा टिकट


37,राजनगर विधानसभा क्षेत्र( सु) से भाजपा ने सुजीत पासवान को बनाया उम्मीदवार

फोटोANDI 1 – राजनगर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा  उम्मीदवार सुजीत पासवान (फाइल फोटो)

रतन रवि, झंझारपुर ब्यूरो

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामप्रीत पासवान का भारतीय जनता पार्टी ने टिकट काट दिया है। उन्हें राजनगर विधानसभा से उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। बीजेपी ने नया चेहरा सुजीत पासवान पर विश्वास जताया है। इकतीस वर्षीय सुजीत पासवान की शिक्षा मैथिली विषय से स्नाकोत्तर की है।  राजनगर कासियौन के रहने वाले  सुजीत पासवान आरएसएस से जुड़े रहे हैं। उनके पिता हीरालाल पासवान वर्ष 1989 से 2000 तक बीजेपी में सक्रिय रहे।  उनकी माता विमला देवी करहिया पूर्वी पंचायत में वर्ष 2001 से 16 तक मुखिया रह चुकी हैं। भाजपा के उम्मीदवार बने सुजीत पासवान 2010 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। कालांतर में कॉलेज अध्यक्ष बने।  नगर मंत्री बने।  जिला संयोजक बने।  प्रदेश महामंत्री बने और केंद्रीय कार्य समिति से जुड़ गए।  वर्ष 2020 में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बने।  उसके बाद 2021-23 में जिला कार्य समिति के सदस्य बने। बूथ सशक्तिकरण के मंडल प्रभारी है। नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य स्वयंसेवक एक्टिविटी में भी उनकी सहभागिता रही है।  राजनगर क्षेत्र वासियों को भारतीय जनता पार्टी ने युवा और नया चेहरा दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button