
गौशाला में हुई भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक

अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर ।बहादुरपुर स्थित श्री गौशाला समस्तीपुर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक जिला अध्यक्ष सुशील पासवान की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री कविता कुमारी ने की ।बैठक में उपस्थित भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नेता राकेश कुमार राज ने कहा बाबा साहेब अंबेडकर जी का इस देश को सांविधानिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है,उनका जयंती उत्सव के रूप में हम लोग मनाए। जिसमें 13 तारीख को संध्या 6:30 बजे सदर एसडीओ कार्यालय स्थित बाबा साहब अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल की साफ- सफाई के साथ-साथ दीप उत्सव के रूप में कार्यक्रम किया जाएगा बैठक में सर्वसम्मति से यह भी तय हुआ कि 14 अप्रैल तारीख को 11:30 बजे से आहूत बीजेपी जिला कार्यालय हरपुर एलौथ में आहूत कार्यक्रम में पूर्व सांसद राज्यसभा डॉ राकेश सिन्हा जी का उद्बोधन को सुनने के लिए भारी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग भाग लेंगे। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री श्याम पासवान,भाजपा नगर अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान, मुकेश भास्कर,रणजीत राम,धर्मेंद्र पोद्दार,रामनाथ पासवान,कन्हैया पोद्दार आदि सहित अनेक अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे।



