
लालगंज के जलालपुर गाँव में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान चलाया गया
लालगंज के जलालपुर गाँव में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान चलाया गया
लालगंज के जलालपुर गाँव में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान चलाया गया

लालगंज प्रखंड के जलालपुर गाँव में भाजपा लालगंज उत्तरी मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जो 7 मार्च 2026 से शुरू होकर 8 मार्च 2026 को समापन होगा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने किया।

इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज के सम्मानित विधायक श्री संजय कुमार सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति हुई। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता देवी कुशवाहा जी व वैशाली उत्तरी के सम्मानित जिलाध्यक्ष श्री अजब लाल साह जी का पदार्पण हुआ।
संगठन सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा द्वारा पुरे प्रदेश में कार्यकर्त्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम आज लालगंज के उत्तरी मंडल में अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्त्व में चलाया गया जिसमें आज कुल छ: प्रशिक्षण वर्ग का कुशल संचालन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम के राष्ट्र गान के साथ तथा समापन जण-गण-मन से हुआ।
प्रशिक्षण में सभी कार्यकर्त्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनी से सीखने व उनके पदचिन्हों पर चलकर भारतमाता को परम वैभव पर पहुंचाने का मूल-मंत्र दिया गया। व्यक्तित्व विकास के बाद हीं सशक्त राष्ट्र की कल्पना का गूढ़ रहस्य प्रशिक्षुओं को दिया गया।
इस कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारीगणों सहित कुल 127 अपेक्षित प्रशिक्षुगण शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री नवल कुंवर जी, जिला महामंत्री द्वय श्री अजीत पांडेय जी व श्री घनश्याम सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष मंजू कुशवाहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री रजनीश सिंह जी, महामंत्री श्री विनीत कुमार जी, विधानसभा संयोजक अमित सर्राफ, मंडल महामंत्री लक्ष्मण सिंह जी, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, राजू सिंह, रंजन यादव, अमोद मिश्रा, विनीत मिश्रा, विजय साह, रंजीत पासवान, टुनटुन पासवान, काली पासवान, अशोक शुक्ला, विनोद राम, पंकज साह सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्त्तागण उपस्थित हुए।