Blog

मुंगेर विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन प्रक्रिया जोरों पर

मुंगेर विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन प्रक्रिया जोरों पर

मुंगेर विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन प्रक्रिया जोरों पर

कुल 13 पदों के लिए हो रहे चुनाव, नामांकन की अंतिम तिथि 24 जुलाई; पहले दिन 7 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

मुंगेर |

मुंगेर विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव को लेकर माहौल अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है।
13 पदों के लिए हो रहे इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 जुलाई से आरंभ हो चुकी है, और 24 जुलाई नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

सोमवार, 21 जुलाई को कुल 07 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र कुलसचिव सह मुख्य निर्वाची पदाधिकारी डॉ. घनश्याम राय के कार्यालय में विधिवत रूप से दाखिल किए।

शिक्षक वर्ग से नामांकन करने वाले प्रत्याशी:

1. डॉ. अमित कुमार – दर्शनशास्त्र विभाग, के.एस.एस. कॉलेज, लखीसराय (अंगीभूत महाविद्यालय वर्ग)
2. डॉ. कुंदन लाल – जूलॉजी विभाग, एस.के.आर. कॉलेज, बरबीघा (अंगीभूत महाविद्यालय वर्ग)
3. डॉ. अनिल प्रसाद सिंह – एस.एस. कॉलेज, मेहुस (संवद्ध महाविद्यालय वर्ग)
4. डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह – एस.बी.एन. कॉलेज, गढ़ीरामपुर (संवद्ध महाविद्यालय वर्ग)

शिक्षकेतर कर्मचारी वर्ग से नामांकन करने वाले प्रत्याशी:

1. श्री गोपाल कुमार – कोशी कॉलेज, खगड़िया
2. श्री नारद बिहारी – जे.आर.एस. कॉलेज
3. श्री गोपाल कुमार – बी.आर.एम. कॉलेज, मुंगेर

राजनीतिक और अकादमिक हलचलों में तेजी

नामांकन दाखिल करने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर और कॉलेजों में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। शिक्षक संगठनों और कर्मचारी संघों के बीच गठजोड़ और समर्थन को लेकर भी बातचीत शुरू हो चुकी है। प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए संपर्क और रणनीतिक बैठकों में जुट गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

नामांकन प्रारंभ: 19 जुलाई 2025

नामांकन की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2025

नामांकन स्थल: कुलसचिव कार्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button