
सीएम साय लेंगे ओबीसी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक
सीएम साय लेंगे ओबीसी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक
दुर्ग में 6 फरवरी को शहरी और ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों को मिलेगी मंजूरी
सीएम साय लेंगे ओबीसी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक

दुर्ग । 6 फरवरी को दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ सरकार की पूरी टीम मौजूद रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की अहम बैठक सुबह 11 बजे से पीडब्ल्यूडी सभा कक्ष, दुर्ग में होगी। जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, विभागीय सचिव तथा प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर शामिल होंगे। बैठक में पूरे प्रदेश में प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति की
समीक्षा की जाएगी, साथ ही ग्रामीण अंचलों के विकास और स्थानीय स्तर की छोटी छोटी विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। दुर्ग में होने जा रही यह बैठक न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि प्रदेश के विकास रोडमैप को भी गति देने वाली साबित होगी। बैठक की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अफसरों को विभागवार जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। लाइजनिंग अधिकारी के रूप में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें ही अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों
की भी ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। शहर की सीमाओं पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर बैठक की तैयारियों पर बराबर नजर रखे हुए है।



