
कॉ० गणेश कुमार पांडे सर्वाधिक वोट लाकर बैंक ऑफ इंडिया
कॉ० गणेश कुमार पांडे सर्वाधिक वोट लाकर बैंक ऑफ इंडिया
कॉ० गणेश कुमार पांडे सर्वाधिक वोट लाकर बैंक ऑफ इंडिया

ऑफिसर्स एसोसिएशन, बिहार इकाई के महासचिव निर्वाचित
कॉ० भवेश भारती अध्यक्ष और कॉ० संजीत कुमार रवि कोषाध्यक्ष निर्वाचितI
बैंक ऑफ़ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन बिहार यूनिट का सत्र 2026-2029 के लिए 29 एवं 30 जनवरी को हुए चुनाव के मत पत्रों की गिनती मारवाड़ी आवास गृह के सभागार में देर रात तक चली।
बैंक ऑफ़ इंडिया आफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी कॉ० आशीष आनंद ने विजय उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमें पटना जोनल ऑफिस फ्रेजर रोड में कार्यरत गणेश कुमार पांडे ने सर्वाधिक 803 बोट पाकर कॉ० रवि प्रकाश उपाध्याय को पराजित कर महासचिव पद पर विजय प्राप्त किया। अध्यक्ष पद कॉ० भवेश भारती और कोषाध्यक्ष पद पर कॉ० संजीत कुमार रवि ने अपने निकटतम प्रत्याशी क्रमशः कॉ० अमित आनंद एवं कॉ० विनीत कुमार को पराजित कर निर्वाचित हुए।
नव निर्वाचित महासचिव कॉ० गणेश कुमार पांडे ने अपने विजय के लिये सभी बैंक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बैंक अधिकारियों के हित में हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे। बैंक अधिकारियों की मांगो को लेकर वे हमेभा सजग रहकर प्रबंधन से बातचीत कर हल करने की दिशा में कार्यरत रहेंगे।



