बिहार एवं झारखंड

आयुक्त ने प्रस्तावित एवं नवीन पीएम आवास का किया निरीक्षण

आयुक्त ने प्रस्तावित एवं नवीन पीएम आवास का किया निरीक्षण

आयुक्त ने प्रस्तावित एवं नवीन पीएम आवास का किया निरीक्षण

भिलाईनगर। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण किया जाना है। आवास निर्माण हेतु अतिरिक्त स्थल की आवश्यकता को देखते हुए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा रिक्त स्थल का अवलोकन किया गया है।
निगम आयुक्त ने स्मृति नगर बुद्व कालोनी, सूर्या विहार, हाउसिंग बोर्ड ढ़ाचा भवन सांई मंदिर के पास, कैलाश नगर भगवा चौक एवं प्रगति नगर में पीएम आवास हेतु रिक्त स्थल का अवलोकन किया है। उपस्थित तहसीलदार एवं पटवारी को सीमांकन कार्य जल्द पूर्ण करने कहा गया है। आयुक्त ने सूर्या विहार में निर्माणाधीन पीएम आवास का जायजा लिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता लाने और कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने निर्देशित किये है, जिससे हितग्राहियों को मकान प्रदाय किया जा सके। प्रगति नगर में पूर्व से खेल मैदान एवं नवीन सड़क निर्माण प्रस्तावित है। नागरिको की समस्याओं को देखते हुए कार्य जल्द प्रारंभ कराने निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, उप अभियंता दीपक देवांगन, आदित्य सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button